दुनिया भर में कोरोना के मामलों में कमी और अर्थव्यवस्था खुलने की वजह से तेल की मांग बढ़ी है. जिससे कच्चे तेल की मांग और कीमतें लगातार बढ़ रही है. इसी के मद्देनजर भारत में फिर से तेल की कीमतें ऊपर चढ़ी है. सोमवार को डीजल की कीमत (Diesel Price) में जहां 26 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई, वहीं पेट्रोल के दाम (Petrol Price) भी हर लीटर पर 29 पैसे बढ़े हैं। सोमवार को दिल्ली के बाजार में पेट्रोल 94.23 रुपये प्रति लीटर पर चला गया और डीजल भी 85.15 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया. आंकड़ों पर गौर करें तो बीते 17 दिनों में पेट्रोल की कीमतें 3.90 रुपये और डीजल 4.37 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है. आलम ये है कि मुंबई में पहली बार पेट्रोल 100 रुपये से अधिक बिक रहा है. आइए जानते हैं देश के कुछ प्रमुख शहरों में तेल की कीमतें
शहर पेट्रोल रुपये/लीटर डीजल रुपये/लीटर
दिल्ली 94.23 85.15
मुंबई 100.47 92.45
चेन्नै 95.76 89.90
कोलकाता 94.25 88.00