देश डेढ़ साल से कोविड और बीच- बीच में लगते- खुलते लॉकडाउन (Lockdown) के बीच झूल रहा है. ऐसे में स्कूल भी ऑनलाइन क्लासेस( Online School) के भरोसे ही चल रहे हैं, लेकिन उन बच्चों का क्या जो दूरदराज़ के गांवों में रहते हैं, गरीब इतने की घर में स्मार्टफोन नहीं है और पिछड़े इलाके की वजह से नेटवर्क तक नही मिल पाता कि क्लास अटेंड कर सकें.
कुछ ऐसा ही दिक्कत हो रही है ओडिशा के गंजम जिले के बच्चों को यहां पांच छह बच्चों में से एक बच्चे के पास स्मार्टफोन है, तो नेटवर्क का आलम ये है कि घर से बाहर एक से तीन किलोमीटर तक चलना पड़ता है. लिहाजा पढ़ाई में खासी दिक्कत आ रही है