Odisha: ओडिशा में एक बिल्ली पहनी पहरेदार, जहरीले कोबरा को घर में घुसने से रोका

Updated : Jul 22, 2021 10:46
|
Editorji News Desk

ओडिशा के कपिलेश्वर (Kapileswar) इलाके में बिल्ली (PET CAT) की वफादारी का एक वीडियो सामने आया है. वफादार बिल्ली ने अपने मालिक के पूरे परिवार को बेहद जहरीले कोबरा ( COBRA) सांप के खतरे से बचा लिया. न्यूज एजेंसी ANI के खबर के मुताबिक एक बिल्ली अपने मालिक के घर के गेट पर तनकर बैठ गई और कोबरा सांप को घर में आने से रोक दिया. इस तरह बिल्ली ने कोबरा को घर में आने से रोककर अपने मालिक के परिवार को संभावित खतरे से बचाया.

यह घटना मंगलवार दोपहर की है, जब एक सांप परिदा के घर के पिछले हिस्से से मकान में घुसने की कोशिश की तो बिल्ली ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और भागकर पिछले हिस्से में पहुंच गई जहां सांप घर के अंदर आने की कोशिश कर रहा था. चार फुट लंबे कोबरा को देख बिल्ली चानू उसके आगे बैठ गई और उसे घर में आने से रोका. इस दौरान बिल्ली और कोबरा में हल्की लड़ाई भी हुई लेकिन बिल्ली अपनी जगह से टस से मस नहीं हुई. हालांकि बाद में स्नेक हेल्पलाइन की टीम वहां पहुंची और उसने कोबरा को पकड़ लिया.

OdishaCoBRAcat

Recommended For You

editorji | वायरल

Viral Video: बुलेट गर्ल ने फोड़ा ऑटो चालक का सिर, वीडियो हुआ वायरल

editorji | भारत

Viral Video: महाराष्ट्र में सड़क पर दिखा मगरमच्छ, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

editorji | वायरल

Actress Varalakshmi : शादी का दावत लेकर पीएम मोदी के पास पहुंचीं साउथ एक्ट्रेस वरलक्ष्मी, देखें तस्वीरें

editorji | भारत

आइए आपको PM मोदी के दो नन्हे मेहमानों से मिलाते हैं, कविता सुनते ही लगा लिया था गले...देखें Video

editorji | भारत

Delhi: दिल्ली से दरभंगा जाने वाली फ्लाइट का AC हुआ खराब, यात्रियों का हुआ गर्मी से बुरा हाल, देखें Video