DRDO Employees Arrested: ओडिशा के बालासोर में स्थित DRDO के 4 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है, ये चारों कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे थे. इनपर संवेदनशील जानकारियां संदिग्ध पाकिस्तानी एजेंटों तक पहुंचाने का आरोप है. पुलिस का कहना है कि इन सभी के पास से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी मिले हैं. चांदीपुर पुलिस स्टेशन में इस मामले में केस दर्ज किया गया है.
बताया जा रहा है कि इंटेलिजेंस की तरफ से इनपुट दी गई थी कि कुछ लोग गलत तरीके से कथित पाकिस्तानी एजेंट्स को सूचनाएं लीक कर रहे थे, और बातचीत करने के लिए आईएसडी फोन नंबर्स का इस्तेमाल करते थे.
सूचना लीक करने की जानकारी मिलते ही चार डीएसपी और कई इंस्पेक्टर-रैंक के अफसरों की एक टीम बनाई गई. जिसके बाद चांदीपुर में छापेमारी हुई और इन चारों कर्मचारियों को पकड़ा गया. हालांकि DRDO के अधिकारियों ने इस बाबत कुछ भी बोलने से इनकार किया है, बस इतना कहा कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.