ऑकलैंड में दांव पर सीरीज़, टीम इंडिया के लिए न्यूज़ीलैंड पर जीत जरूरी

Updated : Feb 07, 2020 13:33
|
Editorji News Desk

टीम इंडिया के लिए ऑकलैंड में खेले जाने वाले दूसरे वनडे में जीत हर हाल में जरूरी है. क्योंकि, इस बार न्यूज़ीलैंड पर नकेल न कस पाने का मतलब होगा सीरीज़ से हाथ धोना. दरअसल, 3 वनडे की सीरीज़ में भारत 0-1 से पीछे है. ऑकलैंड के ईडन पार्क पर न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड टक्कर का रहा है. दोनों टीमें यहां 8 बार आमने सामने हो चुकी हैं, जिसमें 4 बार बाजी कीवी टीम ने मारी है तो 3 बार भारतीय टीम ने, वहीं 1 मुकाबला टाई रहा है. टीम कॉम्बिनेशन में भारत गेंदबाज़ी में बदलाव कर सकता है. वहीं न्यूजीलैंड से काइल जैमिसन वनडे डेब्यू करते दिखेंगे. भारत अगस्त 2019 से वनडे सीरीज़ नहीं हारा है. अब देखना ये है कि न्यूज़ीलैंड में ये सिलसिला टूटता है या बरकरार रहता है.

भारत बनाम न्यूज़ीलैंडवनडे सीरीज़Auckland ODIऑकलैंड वनडेINDvsNZODI Series

Recommended For You