UFO यानि Unidentified flying objects को लेकर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने एक बेहद दिलचस्प बात कही है. बराक ओबामा ने टॉक शो The LateLate Show में एलियन्स को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में ओबामा ने कहा कि आसमान में कुछ ऑब्जेक्ट्स को लेकर रिकॉर्डेड फुटेज मौजूद है लेकिन हमें नहीं पता कि असल में ये हैं क्या, हम ये भी नहीं जानते कि ये ऑब्जेक्ट्स कैसे मूवमेंट कर पा रही है और इस सब के बारे में कुछ भी समझाया जाना बेहद मुश्किल है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिकओबामा ने मजाकिया अंदाज़ में ये भी कहा कि जब मैंने राष्ट्रपति का ऑफिस संभाला तो मैंने लोगों से पूछा कि क्या ऐसी कोई लैब है जहां हम एलियन स्पेशशिप रखते हैं, लेकिन सच्चाई ये है कि ऐसी कोई लैब है ही नहीं, ओबामा ने कहा कि लोग इस मसले को गंभीरता से ले रहे हैं और जांच कर रहे हैं लेकिन फिलहाल मेरे पास आपको अभी बताने के लिए कुछ नहीं है.गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले पूर्व अमेरिकी नेवी लेफ्टिनेंट रायन ग्रेव्स ने कहा था कि साल 2015 से 2017 के बीच उन्होंने लगातार रहस्यमयी उड़नतश्तरियां देखी नजर आई थी