अब कोरोना की रेंडम जांच के लिए आपको ना तो स्वास्थ्य केंद्रों में जाने की आवश्यकता होगी और ना ही सैंपल कलेक्शन के लिए किसी को घर बुलाने की जरूरत है। आप खुद ही आसानी से कोरोना की जांच कर पाएंगे। घर में कोविड जांच के लिए पहले टेस्टिंग किट कोविसेल्फ (CoviSelf) अगले सप्ताह के अंत तक बाजार में उपलब्ध होगी। पुणे के माय लैब डिस्कवरी सॉल्यूशंस के डायरेक्टर सुजीत जैन ने न्यूज एजेंसी एएनआई को यह जानकारी दी है।