अक्सर आपने टोल प्लाजा पर लंबी लंबी कतारें देखी होंगी, बावजूद इसके कि आप उन्हें अपनी सहूलियत के लिए टैक्स दे रहे हैं. लेकिन अब केंद्र सरकार ने टोल प्लाजा की हर टोल लेन पर 10 सेकंड के भीतर टोल टैक्स लिए जाने के लिए नए मानदंड तय कर दिए हैं. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यानी NHAI के मुताबिक टोल प्लाजा (toll plaza) पर 100 मीटर से अधिक लंबा जाम लगता है तो वाहनों (vehicle) से टोल (toll) नहीं लिया जाएगा. साथ ही टोल प्लाजा पर पीक ऑवर पर प्रत्येक वाहन के लिए वेटिंग टाइम अधिकतम 10 सेकेंड कर दिया गया है.
दरअसल सरकार का कहना है कि फास्टैग के जरिए टोल प्लाजा की सभी टोल लेन पर टोल टैक्स ऑनलाइन वसूला जा रहा है. बावजूद इसके उन्हें यात्रियों की शिकायतें मिल रही हैं कि टोल प्लाजा पर जाम और वाहनों की लंबी कतार लगती हैं.