CNG-PNG Price Rise: आम आदमी पर महंगाई की मार जारी है. पेट्रोल डीजल (Petrol-Diesel) के दामों में शांति के बाद अब CNG और PNG के दामों में इजाफा हुआ है. 44.30 रु प्रति किलो मिल रही सीएनजी में अब 90 पैसे प्रति किलो का इजाफा हुआ है. लिहाजा, अब CNG 45.20 रु प्रति किलो मिलेगी.
इसके अलावा, 29.61 रु प्रति SCM मिल रही PNG के दाम में 1.25 प्रति SCM की बढ़ोतरी की गई है. अब ये 30.86 रुपए प्रति SCM कर दी गई है. ये नई दरें दिल्ली के अलावा NCR और पश्चिमी UP में भी बढ़ी हैं.