अब किसी भी गांव या शहर में बसे लोग AIIMS के डॉक्टरों से कर सकेंगे कंसल्ट, हेल्पलाइन नंबर जारी

Updated : May 29, 2021 17:45
|
Editorji News Desk

महामारी के दौर में अब AIIMS और सफदरजंग के डॉक्टरों ने एक नई पहल की है. जिसके तहत आप देश के किसी कोने में बैठकर इन दो बड़े अस्पतालों के डॉक्टरों से कंसल्ट कर सकते हैं. इसका सीधा फायदा अलग-अलग राज्यों के ग्रामीण इलाकों में बसे उन लोगों को होगा, जहां दूसरी लहर में कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी हुई पर मेडिकल सुविधा की पर्याप्त व्यवस्था नहीं हो सकी.

ऐसे में स्वास्थ्यकर्मी एकजुट होकर आगे आए और एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है. जहां मरीजों के इलाज को लेकर निशुल्क परामर्श सुविधा दी जाएगी. इसके लिए मरीजों को PDF फॉर्म में अपनी रिपोर्ट की कॉपी को हेल्पलाइन नंबर 7827476983 पर व्हाट्सएप करना होगा. जिसपर फिर डॉक्टर्स अपनी राय और इलाज बताएंगे. पहले से शुगर, पेट और हार्ट संबंधी बीमारियों से पीड़ित कोरोना मरीजों पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है. इस हेल्पलाइन नंबर को शुरू हुए 10 दिन से ज्यादा समय हो गया और रोजाना 20 से ज्यादा लोग इस नंबर पर संपर्क कर डॉक्टरों से कंसल्ट कर रहे हैं.

 

AIIMShelplineSafdarjung Hospital

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?