करोना संहारक, रॉक स्टार हेल्थ मिनिस्टर... अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने केरल की स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा की कोरोना के खिलाफ जंग में सफलता को लेकर ऐसे कई उपनाम देकर सराहना की थी। यह कहा गया कि कम्युनिस्ट शासन वाला राज्य कोरोना महामारी से जूझ रहे पश्चिमी देशों के लिए रोल मॉडल है। इस बीच मई में राज्य सरकार ने यह भी दावा कर दिया कि इसने वायरस के कर्व को फ्लैट कर दिया है।