इंडियन डेवलपर्स nCore Games अपना FAU-G गेम नवंबर में ही लॉन्च करने वाला थी लेकिन अभी यह रिलीज नहीं किया गया है. बताया जा रहा है कि FAU-G अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है क्योंकि यह गेम अभी रिलीज किए जाने के लिए तैयार नहीं है. FAU-G का मतलब है Fearless And United Guards जो भारतीय सेना पर आधारित एक एक्शन गेम है. इसमें भविष्य में बैटल रॉयल मोड मिलेगा लेकिन शुरुआती गेमप्ले एक सिम्पल थर्ड-पर्सन ऐक्शन गेम लगता है. फौजी में सिंगल-प्लेयर और मल्टीप्लेयर का ऑप्शन दिया जाएगा. गौरतलब है कि भारत में PUBG बैन होने के बाद बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की ओर से पहला मेड-इन-इंडिया बैटल रॉयल गेम FAU-G का ऐलान किया गया था.