ATP रैंकिंग में जोकोविच की बादशाहत बरकरार, नडाल बड़े अंतर से पीछे
Updated : May 13, 2019 21:24
|
Editorji News Desk
मैड्रिड ओपन जीतने का असर नोवाक जोकोविच की ATP रैंकिंग पर भी देखने को मिला. वो पिछले 251 हफ्ते से रैंकिंग में नंबर वन तो हैं लेकिन इस बार उन्होंने दूसरे नंबर पर बैठे राफेल नडाल को बड़े अंतर के साथ पीछे छोड़ दिया है. ताजा ATP रैंकिंग में जोकोविच नडाले के मुकाबले 4,170 प्वाइंट से आगे हो गए हैं. इसके साथ ही सर्बिया के टेनिस स्टार के अब फ्रेंच ओपन और विम्बल्डन में भी टॉप सीड मिलने की उम्मीद बढ़ गई है.
Recommended For You