कोरोना की मार भारत के स्पेस मिशन पर भी पड़ा है. खबर ये है कि देश का तीसरा और महत्वाकांक्षी चंद्र मिशन चंद्रयान-3 साल 2022 के आखिर तक लॉन्च होगा. पहले इसे 2020 के अंत में ही लॉन्च किया जाना था. ISRO चीफ के सिवन के मुताबिक कोविड-19 लॉकडाउन की वजह से चंद्रयान-3 और देश के पहले मानव अंतरिक्ष मिशन ‘गगनयान’ सहित ISRO की कई परियोजनाएं प्रभावित हुई हैं. ISRO चीफ के मुताबिक चंद्रयान-3 बहुत कुछ चंद्रयान-2 जैसा ही होगा, मगर इसमें कोई ऑर्बिटर नहीं होगा. जो ऑर्बिटर चंद्रयान-2 में था, उसी का इस्तेमाल चंद्रयान-3 के लिए भी किया जाएगा. हम इस पर काम कर रहे हैं.