उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की मौजूदगी में राजधानी प्योंगयांग में सबमरीन से लॉन्च होने वाली बैलिस्टिक मिसाइल को एक मिलिट्री परेड में पेश किया गया देश के मीडिया ने बताया कि किम जोंग ने सत्ताधारी वर्कर्स पार्टी के सम्मेलन के दौरान इसकी नुमाइश की है.दरअसल वर्कर्स पार्टी की ये कांग्रेस पांच साल बाद हुई है. कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने लेदर जैकेट और फर की हैट पहने किम की तस्वीरें जारी की हैं. इन तस्वीरों में किम हजारों सैनिकों और आम लोगों के साथ दिखाई दे रहे हैं तस्वीरों के मुताबिक इस SLBM का नाम पुक्गुक्सांग-5 है और इसका पुराना वर्जन अक्टूबर में हुई परेड में दिखाया गया था. मीडिया इसे दुनिया का सबसे शक्तिशाली हथियार
बताता रहा है.