नोरा फतेही का नाम बेहतरीन डांस के अलावा उनके स्टाइलिश अंदाज के लिए भी जाना जाता है. हाल ही में नोरा ने गुलाबी साड़ी में अपने कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर किए. जिनमें वो बेहद खूबसूरत नज़र आ रही हैं. इस साड़ी की सबसे खास बात यह है कि नोरा ने ट्रेडिशनल साड़ी को स्टाइलिश अंदाज में कैरी किया है. वहीं, इस साड़ी के पल्लू पर बारीक कढ़ाई की हुई है, जो इसे यूनिक बना रही है. इसके साथ नोरा ने स्लीवलेस बोट-नेक ब्लाउज पहना हुआ है. साड़ी के साथ नोरा ने स्टेटमेंट पर्ल इयररिंग्स पहनर अपने लुक को कम्पलीट किया है. वहीं मेकअप की बात करें, तो उन्होंने गुलाबी आईशैडो और साड़ी से मैच करती हुई पिंक लिपस्टिक लगाई है.
ये साड़ी मशहूर फैशन डिजाइनर तरुण तहिलियानी के डिज़ाइनर कलेक्शन से है जिसको अपने वार्डरॉब में शामिल करने के लिए आपको खर्च करने होंगे लगभग 69,900 रुपये