नोकिया भारत में नए स्मार्टफोन के साथ एक बार फिर से एंट्री करने जा रहा है. नोकिया ने अपने भारत के ट्विटर हैंडल पर 3 वीडियो पोस्ट की है, जिसमें फोन के खास फीचर्स की बात हो रही है. इस फोन की सबसे खास बात इसका कम कीमत पर बाजार में आना है. इस फोन की कीमत करीब 8600 रुपये है. नोकिया ने इस फोन में बेहतर वीजुअल एक्सपीरियंस के लिए तैयार किया है. साथ ही ये भी दावा है कि नोकिया 2.3 में 2 दिनों का बैटरी बैक अप मिलेगा. नोकिया 2.3 में 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का रेयर कैमरा है, साथ ही 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है. वहीं स्टोरेज की बात करें तो इसमें 2 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल मेमरी है. जिसे एक्सटर्नल मेमरी कार्ड के साथ 400 जीबी तक एक्सपैंड कर सकते हैं. ये फोन भारत में दिसंबर के मध्य में लॉन्च हो सकता है.