नोएडा सेक्टर-50 मेट्रो स्टेशन ट्रांसजेंडर स्टेशन के तौर पर तैयार हो गया है.इस स्टेशन को रेनबो स्टेशन का नाम दिया गया है. मंगलवार को इस स्टेशन को पूरी तरह से ट्रांसजेंडर को समर्पित किया गया. थर्ड जेंडर को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए मेट्रो की इस अनोखी पहल में टिकट काउंटर से लेकर हाउस कीपिंग सर्विस तक का काम ट्रांसजेंडर्स के ही जिम्मे है. इसके साथ ही मेट्रो स्टेशन पर इस समुदाय के लिए अलग सुरक्षा जांच पर भी विचार किया जा रहा है.