यूपी के फिरोजाबाद में जारी हुआ फरमान, वैक्सीन नहीं तो सैलरी नहीं

Updated : Jun 02, 2021 21:27
|
Editorji News Desk

कोराना वैक्सीन (Covid Vaccination) को बढ़ावा देने के लिए अब यूपी के फिरोजाबाद (Firozabad) में नया फरमान जारी किया गया है. सरकारी कर्मचारियों के लिए जारी इस फरमान में साफ कहा गया है कि वैक्सीन नहीं तो सैलरी नहीं (No Vaccine, No Salary). जिला प्रशासन ने टीकाकरण नहीं कराने वाले सरकारी कर्मचारियों का मई महीने का वेतन रोकने का आदेश दे दिया है, जिससे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है. मुख्य विकास अधिकारी का कहना है कि कर्मचारी वेतन रुकने के इस डर से टीका लगवाने की कोशिश कर रहे हैं.

इससे पहले भी यूपी के इटावा में प्रशासन ने वैक्सीन नहीं तो शराब नहीं (no alcohol) का आदेश जारी किया था. जगह-जगह पोस्टर लगा दिए गए थे, जिसपर लिखा था वैक्सीन प्रमाण पत्र के बिना कोई शराब नहीं मिलेगी.

 

FirozabadvaccinationSalary,

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या