डीके शिवकुमार को कोर्ट से फिर झटका, नहीं मिली जमानत

Updated : Sep 25, 2019 20:02
|
Editorji News Desk

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कर्नाटक के पूर्व कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट से एक बार फिर झटका लगा है. बुधवार को कोर्ट ने फिर उन्हें जमानत नहीं दी. उनकी याचिका के विरोध में ईडी ने कहा कि जमानत मिलने पर वो जांच को प्रभावित कर सकते हैं. साथ ही शिवकुमार की तबीयत ठीक न रहने से उनसे पूरी पूछताछ नहीं हो सकी है. लिहाजा उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जाए और वहीं पूछताछ की अनुमति भी दी जाए. स्पेशल कोर्ट ने ईडी की बात मानते हुए उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी. डीके शिवकुमार को 3 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था, वो फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं।

 

डीके शिवकुमारराउज एवेन्यू कोर्टमनी लॉन्ड्रिंग कांग्रेसईडीजमानत याचिका खारिज

Recommended For You