भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने कहा है कि फेसबुक मैसेंजर, व्हाट्सएप, एपल फेस टाइम, Google chat, Skype जैसी कम्युनिकेशन सर्विसेज को फिलहाल किसी रेगुलेटरी बॉडी की जरूरत नहीं है. TRAI के मुताबिक कोई भी ऐसा नियम नहीं होना चाहिए जो यूजर के कॉल और मैसेजिंग को बाधित करे. ट्राई ने कहा कि ओटीटी सेवाओं की गोपनीयता और सुरक्षा से संबंधित मुद्दों पर कोई नियामक हस्तक्षेप की आवश्यकता नहीं.