नाना को क्लीनचिट पर भड़कीं तनुश्री, मुंबई पुलिस को बताया भ्रष्ट

Updated : Jun 13, 2019 18:35
|
Editorji News Desk
नाना पाटेकर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाली अभिनेत्री तनुश्री दत्ता मुंबई पुलिस से काफी नाराज हैं. छेड़छाड़ के दस साल पुराने मामले में नाना पाटेकर को क्लीनचिट मिलने से भड़कीं तनुश्री ने मुंबई पुलिस को भ्रष्ट करार दिया है. तनुश्री ने न्यूज एजेंसी एनएआई से कहा कि एक भ्रष्ट पुलिस फोर्स और लीगल सिस्टम ने एक ऐसे इंसान नाना पाटेकर को क्लीन चिट दी है जिस पर पहले भी कई महिलाओं ने उत्पीड़न और डराने-धमकाने के आरोप लगाए हैं. इस केस में मुंबई पुलिस ने 'बी समरी' रिपोर्ट फाइल की थी, ये रिपोर्ट तब फाइल होती है जब पुलिस कोई सबूत नहीं तलाश पाती. रिपोर्ट के बाद ही सबूत के अभाव में मुंबई पुलिस ने नाना को क्लीन चिट दे दी है.
छेड़छाड़मुंबई पुलिसबॉलीवुडनानापाटेकरक्लीनचिटतनुश्रीदत्तामीटू

Recommended For You