NitroPhone 1: आ गया है दुनिया का सबसे सुरक्षित Android स्मार्टफोन, जानिए कीमत

Updated : Sep 05, 2021 22:19
|
Editorji News Desk

NitroPhone1: अब बाजार में एक ऐसा स्मार्टफोन आ गया है, जिसमें बड़े से बड़े हैकर्स सेंध नहीं लगा पाएंगे, ये दावा किया है जर्मन कंपनी Nitrokey ने.

एन्क्रिप्टेड USB स्टिक जैसे कई प्रोडक्ट्स बनाने के लिए मशहूर Nitrokey ने स्मार्टफोन सेगमेंट में कदम रखा है और अपने नए स्मार्टफोन को NitroPhone1 नाम दिया है. कंपनी का दावा है कि ये दुनिया का सबसे सुरक्षित एंड्रॉइड फोन है.

NitroPhone 1 के सभी स्पेसिफिकेशन Google Pixel 4a जैसे हैं. हालांकि इसमें GrapheneOS इंस्टॉल्ड है, जो एंड्रॉइड का एक सिक्योरिटी-हार्डन वर्जन है जो गूगल सर्विसेस को हटा देता है और फोन को सेफ बनाता है.

NitroPhone 1 में स्नैपड्रैगन 730G प्रोसेसर के साथ 5.81 इंच की Full HD+ स्क्रीन दी गई है. ये फोन 6GB RAM और 128GB इंटरनल मेमोरी के साथ आता है. कैमरे की बात करें तो इसमें 12.2MP का मेन कैमरा दिया गया है. फोन की कीमत $750 यानी 54,745 रुपये रखी गई है.

ये भी पढ़ें: Lenovo IdeaPad Slim 5 Pro: 75 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ Lenovo का नया लैपटॉप लॉन्च, देखें कीमत

Android smartphone

Recommended For You

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Samsung Galaxy Z Flip 6: बजट में फिट होगा या नहीं? लॉन्च से पहले लीक हुई कीमत

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

तैयार हो जाइए! OnePlus ला रहा है 100W चार्जिंग और 16GB रैम वाला शानदार फोन

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Moto E14: कम कीमत में दमदार स्मार्टफोन, शानदार प्रोसेसर और डॉल्बी साउंड से लैस

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Google का Pixel फोन अब आपकी पहुंच में! 8GB रैम और AI फीचर्स के साथ, यह फोन है ₹20,000 से भी कम में

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Infinix Zero Flip: फ्लिप स्मार्टफोन का खुलासा, स्पेसिफिकेशन और डिजाइन सामने आए!