Pegasus: जासूसी कांड को लेकर नीतीश ने दी प्रतिक्रिया, कहा- किसी को डिस्टर्ब करना ठीक नहीं

Updated : Jul 19, 2021 20:48
|
Editorji News Desk

देश में Pegasus जासूसी मामला सामने आने के बाद सियासी हड़कंप मचा हुआ है, हर ओर से राजनीतिक प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. ऐसे में बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Nitish) ने भी इस मामले पर बयान दिया है. नीतीश का बयान थोड़ा अचरज इसलिए पैदा कर रहा है क्योंकि उनकी प्रतिक्रिया मामले की गंभीरता के अनुरूप दिखाई नहीं दे रही. नीतीश ने कहा है कि ये सब गलत है और किसी को डिस्टर्ब करना अच्छी बात नहीं. देखा जाए तो नई तकनीक का दुरुपयोग हो रहा है. दरअसल रविवार को न्यूज़ वेबसाइट वायर समेत कई मीडिया संस्थानों ने अपनी एक रिपोर्ट में खुलासा किया कि एक Pegasus स्पाईवेयर का इस्तेमाल करते हुए भारतीय पत्रकारों और नेताओं को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट में बताया गया कि लीगल कम्यूनिटी मेंबर्स, बिजनैस मैन, सरकारी अधिकारी और पत्रकारों के नंबर हैकिंग लिस्ट में शामिल थे. इस लिस्ट में 300 से ज्यादा भारतीय मोबाइल नंबर होने की बात सामने आ रही है. जिसमें से 40 नंबर्स सिर्फ भारतीयों के ही हैं.

 

यह भी पढ़ें: Pegasus: द वायर की रिपोर्ट में दावा- राहुल, PK, अशोक लवासा और अभिषेक बनर्जी के नंबर भी लिस्ट में

Pegasus spywarePegasusNitish Kumar

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'