Vaccine Update: नीति आयोग का दावा- दो हफ्तों में आ जाएगी 12 से 18 साल के बच्चों की वैक्सीन

Updated : Aug 04, 2021 10:11
|
Editorji News Desk

कोरोना की तीसरी लहर (Third Wave of Corona) में बच्चों के ज्यादा शिकार होने की आशंका के बीच अच्छी खबर सामने आई है. नीति आयोग के स्वास्थ्य सदस्य डॉ वीके पॉल ने बताया है कि देश में अगले दो हफ्तों में 12 से 18 साल के बच्चों के लिए वैक्सीन (Vaccine For Children) आ जाएगी. ये वैक्सीन जायडस कैडिला की होगी जिसे इमरजेंसी यूज की अनुमति मिल सकती है. ये वैक्सीन 12 से 18 साल के बच्चों के लिए 67 फीसदी तक कारगर है.

ये भी पढें:  भारत में Covaxin की shortage क्यों है? टास्क फोर्स प्रमुख ने बताई वजहें

बता दें कि जायडस कैडिला की कोरोना वैक्सीन जाइकोव डी (Zycov D) का तीसरे चरण का ट्रायल पूरा हो चुका है. कैडिला ने कोरोना की वैक्सीन के लिए सीडीएससीओ यानी सेंट्रल ड्रग स्टैण्डर्ड कंट्रोल आर्गेनाईजेशन के पास इमरजेंसी यूज़ इस्तेमाल की मंजूरी मांगी है. कंपनी ने करीब 28 हजार लोगों पर ट्रायल पूरा करने के बाद ये अनुमति मांगी है. कंपनी की तरफ से वैक्सीन ट्रायल का सारा डेटा दे दिया गया है.
बता दें कि जायडस कैडिला के अलावा दूसरी कई कंपनियां भी बच्चों की वैक्सीन पर काम कर रही हैं. भारत बायोटेक की वैक्सीन का 2 से 18 साल के बच्चों पर ट्रायल लगभग पूरा हो चुका है. कंपनी जल्द अंतरिम डेटा के साथ इमरजेंसी यूज के लिए अप्लाई कर सकती है.

NITI AAYOGVaccine for childrenvaccineZydus Cadila

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?