जापानी कंपनी Nissan मोटर्स ने अपनी मच अवेटेड कार Magnite SUV को भारत में लॉन्च कर दिया है. Nissan ने महज 4 लाख 99 हजार रुपये की शुरुआती कीमत के साथ Magnite SUV को लॉन्च कर इस सेग्मेंट की दूसरी कारों के लिए टफ कम्पिटिशन खड़ा कर दिया है. इतना ही नहीं अपनी किफायती कीमत के साथ Magnite भारत की सबसे सस्ती SUV बन गई है. Magnite की शुरुआती कीमत 31 दिसंबर, 2020 तक के लिए 4 लाख 99 हजार रुपये रखी है लेकिन 31 दिसंबर के बाद ये बढ़कर 5 लाख 54 हजार रुपये की हो जाएगी यानी ग्राहकों को 31 दिसंबर तक इसे बुक कराने पर बड़ा लाभ मिलने वाला है.