Nissan इंडिया ने अपनी मिड रेंज मैग्नाइट सबकॉम्पैक्ट SUV की लॉन्च की तारीख़ का ऐलान कर दिया है. 2 दिसंबर, 2020 को इसे बाज़ार में उतारा जाएगा. इंटरनेट पर लीक हुईं रिपोर्ट्स की मानें तो इसकी एक्स शोरूम कीमत साढ़े 5 लाख रुपए होगी और सबसे महंगे मॉडल यानि 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल XV प्रिमियम CVT की कीमत होगी 9 लाख 55 हजार रुपए.
कार को CMF-A प्लस प्लैटफॉर्म पर बनाया गया है जो फिलहाल रेनॉ ट्राइबर में इस्तेमाल किया जा रहा है. इस गाड़ी में दो पेट्रोल इंजन विकल्प दिए जाएंगे. खबरों के मुताबिक ये खूबसूरत कार एक लीटर पेट्रोल में 18.75 किमी. का माइलेज देगी, वहीं टर्बो चार्ज्ड इंजन मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ 20 किमी. प्रति लीटर चलेगी.