मेरे ऑफिस के अलावा हर जगह है GST दरों के बढ़ने की खबर: वित्त मंत्री

Updated : Dec 13, 2019 20:33
|
Editorji News Desk

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जीएसटी दरों के बढ़ाए जाने की अटकलों पर रोक लगा दी है. निर्मला सीतारमण से जब इस बारे में शुक्रवार को पूछा गया तो वित्त मंत्री ने कहा कि जीएसटी रेट बढ़ाए जाने की चर्चा उनके ऑफिस को छोड़कर हर तरफ है. अभी तक उनकी इस बारे में जीएसटी काउंसिल से कोई बात नहीं हुई है. बता दें कि हाल ही में ऐसी खबरें आई थीं कि सरकार 5 फीसदी वाले जीएसटी स्लैब को बढ़ाकर 9 फीसदी कर सकती है.

निर्मला सीतारमणGST Council

Recommended For You