Forbes टॉप 100 वुमेन क्‍लब : निर्मला सीतारमण को मिली 34वीं पोजिशन

Updated : Dec 13, 2019 20:03
|
Editorji News Desk

भारत की वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण दुनिया की 100 शक्तिशाली महिलाओं में 34वें नंबर पर हैं. उन्‍हें Forbes पत्रिका ने यह पोजिशन दी है. इस लिस्‍ट में दुनिया की उन शक्तिशाली महिलाओं को शामिल किया गया है, जो कॉरपोरेट, पॉलिटिक्‍स बैकग्राउंड से आती हैं. रोचक बात यह है कि लिस्‍ट में निर्मला सीतारमण अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप और क्‍वीन एलिजाबेथ-2 से भी आगे हैं. इवांका ट्रंप और क्‍वीन एलिजाबेथ-2 को 40वीं और 42वीं पोजिशन मिली है. इस लिस्ट में रोशनी नादर मल्होत्रा 54वें पायदान और किरण मजूमदार शॉ 65वें पायदान पर हैं. लिस्‍ट में जर्मन चांसलर एंजेला मर्कल टॉप पर हैं. वह पिछले 9 साल से नंबर वन हैं.

निर्मला सीतारमणवित्त मंत्रीफोर्ब्सForbes list

Recommended For You