फांसी से बचने के लिए निर्भया के दोषी ने चली नई चाल, दायर की याचिका

Updated : Feb 20, 2020 22:29
|
Editorji News Desk

निर्भया के गुनहगार फांसी से बचने के लिए हर रोज नए पैंतरे आजमा रहे हैं. गुरुवार को अब इस केस में एक नया मोड़ आ गया है. दराअसल दोषी विनय शर्मा के वकील एपी सिंह ने पटियाला हाउस कोर्ट में याचिका दाखिल कर कहा है कि सिर पर चोट लगने के वजह विनय अपनी मां तक को नहीं पहचान पा रहा है. उन्होंने कोर्ट से दोषी विनय का मेडिकल चेकअप कराने की मांग करते हुए कहा कि विनय शर्मा को गंभीर मानसिक बीमारी सिजोफ्रेनिया भी हो सकती है. याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने तिहाड़ जेल को दोषी विनय शर्मा का इलाज कराने का निर्देष दिया है. हालांकि इस मामले में अब दोबारा सुनवाई शनिवार को होगी. बता दें कि 16 फरवरी को विनय ने तिहाड़ जेल में अपना सिर दीवार पर मार दिया था. इस कारण वह चोटिल हो गया था. हालांकि उसको मामूली चोट आई थी.

फांसीवकील एपी सिंहतिहाड़ जेल

Recommended For You