निर्भया केस: डेथ वारंट जारी करने को लेकर सुनवाई 7 जनवरी तक टली

Updated : Dec 18, 2019 17:28
|
Editorji News Desk

निर्भया के दोषियों को डेथ वारंट जारी करने को लेकर दिल्ली की पटियाला हाउस में सुनवाई 7 जनवरी तक के लिए टाल दी गई है. जबकि इससे पहले दिल्ली में हुए निर्भया कांड के चार दोषियों में से एक अक्षय की पुनर्विचार याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुना दिया है. दोषी अक्षय की पुनर्विचार याचिका को जस्टिस भानुमति की अध्यक्षता वाली नई बेंच ने खारिज कर दिया है. बेंच के अन्य सदस्य जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस बोपन्ना हैं. दिल्ली कोर्ट में इंसाफ की गुहार लगाती निर्भया की मां भावुक हो गईं. इस पर कोर्ट ने कहा कि आपके साथ पूरी सहानुभूति है. हम जानते हैं किसी की जान चली गई है. लेकिन दोषियों के भी अधिकार हैं. हम आपको सुनने के लिए बैठे हैं लेकिन हम भी कानून से बंधे हैं.

Nirbhayanirbhaya rape case

Recommended For You