भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की मुश्किलें बढ़ गई है. पीएनबी घोटाले में नीरव मोदी की बहन पूर्वी अग्रवाल सरकारी गवाह बन गई है. अभियोजन पक्ष का गवाह बनाने के लिए स्पेशल कोर्ट ने इजाजत दे दी है. अदालत ने आदेश में कहा है कि आरोपी फिलहाल विदेश में रह रही है. उसे अदालत के समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया जाएगा। इसके लिये अभियोजन पक्ष जरूरी कदम उठाएगा. बता दें कि पूर्वी बेलल्जियम की नागरिक हैं. खुद पूर्वी ने अपने माफी आवेदन में कहा है कि वो मुख्य अभियुक्त नहीं हैं. उनकी भूमिका सीमित है हालांकि उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय को पूरा सहयोग किया है.