Nirav Modi News: भारत में प्रत्यर्पण से बचने के लिए भगोड़ा कारोबारी नीरव मोदी (Nirav Modi) लगातार कोशिश कर रहा है. अब उसके वकील ने लंदन हाईकोर्ट में मुंबई की आर्थर रोड जेल पर दलील दी है. जिसमें कहा गया है कि जेल में कोरोना के कारण नीरव मोदी द्वारा आत्महत्या जैसे कदम उठाने की आशंका बढ़ जाएगी. ऐसी खबरें हैं कि भारत लाने पर नीरव को इसी जेल में रखा जाएगा.
दरअसल, नीरव ने प्रत्यर्पण की मंजूरी के फैसले को चुनौती देने के लिए लंदन हाईकोर्ट का रुख किया था. इससे पहले नीरव के वकील ने उसकी मानसिक स्थिति का हवाला देते हुए प्रत्यर्पण को गैर-जरूरी ठहराया. फिलहाल, लंदन हाईकोर्ट ने प्रत्यर्पण के खिलाफ याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है. उसके वकीलों ने तर्क दिया है कि नीरव ने बचपन में आत्महत्या की कोशिश की है जिसकी वजह से उसके दोबारा ऐसे करने की आशंका बढ़ गई है.
बता दें कि ब्रिटेन की गृहमंत्री प्रीति पटेल ने भी नीरव के भारत प्रत्यर्पण की मंजूरी दे दी है.