साउथ में अपने पसंदीदा स्टार्स का मंदिर बनवाना कोई नई बात नहीं है. अब इस लिस्ट में अभिनेत्री निधि अग्रवाल का नाम भी शामिल हो गया है. तमिल में अभी तक सिर्फ दो फिल्में करने वाली निधि के फैंस ने चेन्नई में उनका मंदिर बना दिया. निधि के फैंस ने उनकी मूर्ती की पूजा भी की. अपनी इस फैन फॉलोइंग को देख कर निधि भी दंग रह गई. उन्होंने कहा कि उनके फैंस ने उन्हें वैलेंटाइन डे का तोहफा दे दिया. उन्हें इसकी उम्मीद नहीं थी लेकिन वो उनके प्रशंसकों की शुक्रगुजार हैं.