NIA करेगी मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक मिलने की जांच

Updated : Mar 08, 2021 16:09
|
Editorji News Desk

देश के बड़े कारोबारी मुकेश अंबानी के घर के बाहर जिलेटिन की छड़ें मिलने का मामला हर गुजरते दिन के साथ उलझता जा रहा है. अब इस मामले की जांच गृह मंत्रालय ने NIA को सौंप दी है. इसके साथ ही NIA स्कॉर्पियो के मालिक मनसुख हिरेन की मौत के मामले की भी जांच करेगी. दरअसल मनसुख हिरेन के परिवार वालों का आरोप है कि उन्हें पानी में डुबो कर मारा गया है. महाराष्ट्र के नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने भी इस पूरे मामले की NIA से जांच कराने की मांग की थी. बता दें कि जब मनसुख का शव एक नाले के पास से मिला था तो उनके मुंह में पांच रूमाल ठूंसे हुए थे. अब एनआईए यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि क्या मनसुख की मौत हुई है या हत्या हुई है. इसके अलावा एंटीलिया के बाहर स्कॉर्पियो खड़ा करने का क्या मकसद था और इसके पीछे किसकी साजिश थी.

मुकेशअंबानीMukesh Ambani Houseएनआईएमनसुख हिरेनMukesh Ambaniएंटीलियागृह मंत्रालय

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?