पराली जलाने पर NGT सख्त, यूपी, पंजाब और हरियाणा से मांगी रिपोर्ट

Updated : Oct 15, 2019 20:31
|
Editorji News Desk

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल यानी एनजीटी ने पराली जलाने से रोकने और प्रदूषण पर लगाम लगाने से जुड़ी याचिका पर मंगलवार को सुनवाई की. इस दौरान कोर्ट ने दिल्ली से सटे तीनों राज्य उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब सरकार को फटकार लगाई है. एनजीटी ने इन तीनों राज्यों के पराली जलाने से रोकने के लिए अब तक के किए गए प्रयासों की रिपोर्ट मांगी है. राज्यों को ये रिपोर्ट 15 नवंबर तक जमा करनी है. ऐसी रिपोर्टें सामने आई हैं कि इन तीन राज्यों धान के अवशेष जलाये जाने से दिल्ली और आस पास के इलाकों में प्रदूषण का स्तर बढ़ जाता है.

प्रदूषणपराली जलानेदिल्लीपंजाबयूपीनेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनलहरियाणा

Recommended For You