मारुति सुजुकी नेक्स्ट जेनरेशन Celerio टेस्टिंग के दौरान सड़कों पर स्पॉट की गई. autoX ने नई Celerio की स्पाई पिक्चर्स क्लिक की है. पहले ही खबर आई थी कि Celerio हैचबैक के न्यू जेनरेशन मॉडल की तैयारी में जुटी है. स्पाई इमेज में नई Celerio पूरी तरह कवर से ढकी नजर आ रही है. नई Celerio अपने मौजूदा मॉडल से थोड़ी बड़ी दिख रही है. इसके longer wheel base बता रहे हैं कि नई Celerio में ज्यादा केबिन स्पेस मिलेगा. Celerio 2020 अपने 6 साल पुराने मॉडल से कहीं ज्यादा एडवांस और कंफर्टेबल होगी.