हंगामे में 1 किसान की मौत की खबर, ITO पर जमकर हुआ बवाल

Updated : Jan 26, 2021 15:41
|
Editorji News Desk

दिल्ली में कई जगहों पर किसानों की ट्रैक्टर परेड ने उग्र रूप अख्तियार कर लिया. दिल्ली के ITO में बवाल के दौरान उत्तराखंड के रुद्रपुर के एक किसान नवनीत सिंह की मौत की खबर है. प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली पुलिस पर गोली चलाने के आरोप लगाए हैं, तो वहीं ये खबरें भी आ रही हैं कि सड़क हादसे में मौत हुई. प्रदर्शनकारी किसानों ने शव को ITO चौक पर रखकर प्रदर्शन भी किया और गोली मारने वाले पुलिस कर्मी पर कार्रवाई की मांग की. हालांकि अभी इन खबरों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. इससे पहले ITO पर किसानों और पुलिस के बीच झड़प हुई. किसानों ने बैरिकेड्स गिरा दिए, गाड़ियों में तोड़फोड़ भी हुई. कुछ किसानों ने खतरनाक तरीके से ट्रैक्टर भी पुलिस वालों की तरफ दौड़ाए. जमकर बवाल हुआ. पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े और लाठीचार्ज करना पड़ा. फिर किसानों ने भी पुलिसवालों को दौड़ाया. लेकिन दोपहर 3 बजे तक हालात काफी बेहतर दिखे, शांति नजर आई. 

 

tractor rallyfarmer protest todayकिसान आंदोलनट्रैक्टर मार्चमौतमौतगोलीलगनेसेहुई

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?