न्यूजीलैंड 7.1 तीव्रता के भयंकर भूकंप से शुक्रवार सुबह सुबह दहल उठा. इस ज़लज़ले के झटके इतने तेज थे कि लोग अपने घरों से बाहर निकल आए, लोगों में डर बना हुआ है. वहीं 7 के उपर वाले इस भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी भी जारी की गई. पैसिफिक सुनामी वॉर्निंग सेंटर ने बताया है कि शुक्रवार की सुबह न्यूजीलैंड के नॉर्थ आइलैंड में 7.1 तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी दी गई है. भूकंप के एपिसेंटर से 300 किमी के दायरे में सुनामी की लहरें आने का खतरा जताया गया है. भूकंप से फिलहाल जानमाल के नुकसान की खबरें नहीं आई हैं, लेकिन और झटकों की संभावना के मद्देनजर लोगों को सावधान और सजग रहने की सलाह दी गई हैं. आपको बता दें कि फरवरी महीने में ही दक्षिण न्यूजीलैंड में 7.7 तीव्रता का जोरदार भूकंप आया था.