विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (WTC Final) से पहले भारतीय टीम(Team India) प्रबंधन ने न्यूजीलैंड (New Zealand) के कुछ खिलाड़यों बायो-बबल प्रोटोकॉल तोड़ने के आरोप लगाए हैं. क्रिकबज(Cricbuzz) की रिपोर्ट के मुताबिक कीवी टीम के छह खिलाड़ी पास के गोल्फ कोर्स में गए थे, जबकि भारतीय खिलाड़ी और उनके परिवार होटल में ही थे. रिपोर्ट की मानें तो कीवी टीम खिलाड़ी ट्रेंट बोल्ट, हेनरी निकोल्स, टिम साउदी, डेरिल मिशेल, मिशेल सैंटनर और फीजिए टॉमी सिमसेक 15 जून की सुबह गोल्फ कोर्स गए थे. भारतीय टीम प्रबंधन ने इसके बारे में आईसीसी को जानकारी दी और कहा कि टीम इस काम को बायो-बबल नियमों का उल्लंघन मानती है.
हालांकि भारत की इस शिकायत पर आईसीसी ने कहा, इससे बायो-बबल प्रोटोकॉल नियमों का उल्लंघन नहीं हुआ है. अब टीम इंडिया भी अपना क्वारंटीन पूरा कर चुकी है वह भी बायो-बबल के अंदर रहकर कुछ भी कर सकती है जिसमें गोल्फ खेलना भी शामिल है.