अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक ईरान में क्रैश हुआ यूक्रेनी विमान दरअसल दो मिसाइल लगने से गिरा था. न्यूयॉर्क टाइम्स ने सिक्यॉरिटी कैमरा फुटेज के हवाले से ये दावा किया है. NYT ने वीडियो पोस्ट करते हुए बताया है कि कैसे 2 मिसाइलें 30 सेकेंड के अंतराल में आकर प्लेन से टकराईं, रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मिसाइल की वजह से प्लेन का ट्रांसपॉन्डर भी खराब हो गया था. वीडियो में देखा जा सकता है कैसे मिसाइल टकराने के बाद प्लेन हवा में ही आग के गोले में तब्दील हो गया था, और कुछ ही मिनटों में एक धमाके के साथ वो मलबे की शक्ल में जमीन पर आ गिरा.