साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच खेली गई 3 T20 सीरीज़ ने रन रेट के पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. ये सीरीज़ अब पहली ऐसी इंटरनेशनल T20 सीरीज़ बन गई है, जिसमें प्रति ओवर 10 की ज्यादा की रनरेट से रन बरसे हैं. इस सीरीज़ में प्रति ओवर 10.12 की रन रेट से रन बरसे हैं, जो कि कम से कम 3 T20 वाली सीरीज़ में सबसे ज्यादा है. इस मामले में साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड की सीरीज़ ने पिछले साल खेली भारत बनाम वेस्टइंडीज़ T20 सीरीज़ का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिसमें प्रति ओवर पूरे 10 की रन रेट से रन बरसे थे.