दुनियाभर में तबाही मचानेवाले वायरस की उत्पति को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है. ब्रिटेन और नार्वे के वैज्ञानिकों ने अपनी नई स्टडी में दावा (study claims) किया गया है कि कोरोना वायरस की उत्पति (origin) कोई प्राकृतिक घटना नहीं थी, बल्कि चीनी वैज्ञैनिकों ने ही वुहान लैब (Wuhan lab) में इस वायरस को तैयार किया. इसके बाद रिवर्स इंजीनियरिंग ( reverse-engineering) के दम पर उसे ऐसा दिखाने की कोशिश की गई कि ये वायरस एक चमगादड़ की वजह से फैला है. डेलीमेल की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटिश प्रोफेसर एंगुस और नॉर्वे के वैज्ञानिक डॉ. बर्जर ने स्टडी में पाया कि चीन ने कोरोना को छुपाने के लिए रेट्रो इंजीनियरिंग के कागज तैयार किए और दुनिया को धोखे में रखा.
स्टडी के मुताबिक, शोधकर्ताओं को कोविड -19 सैंपल में कुछ फिंगरप्रिंट्स भी मिले, जो ये संकेत देते हैं कि ये किसी लैब में तैयार हुआ है. बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने खुफिया अधिकारियों को वायरस की उत्पत्ति का पता लगाने और इसपर 90 दिनों में रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया है.