रैपर डिवाइन का नया रैप यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है. चार दिसंबर को रिलीज़ हुए इस गाने के लेटेस्ट आंकड़ों के मुताबिक अभी तक इसे 26 लाख से अधिक व्यूज़ मिले हैं. गाने का टाइटल 3:59 एएम है. 2019 में आई रणवीर सिंह और आलिय भट्टा की फ़िल्म 'गली बॉय' जिन रैपर्स के ज़िंदगी पर आधारित है उनमें डिवाइन का नाम भी शामिल है.