New Population Policy: 11 जुलाई को आएगी यूपी में नई पॉलिसी, आबादी घटाने पर होगा फोकस

Updated : Jul 09, 2021 07:14
|
ANI

New Population Policy in UP: 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस (World Population Day) के मौके पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) प्रदेश में नई जनसंख्या नीति (New Population Policy) पेश करेंगे. जिसमें कुछ बड़े बदलाव के संकेत मिले हैं. गुरुवार को खुद CM ने कहा कि कुछ समुदाय में जनसंख्या को लेकर जागरूकता का अभाव है. ऐसे में समुदाय केंद्रित जागरूकता के प्रयास की जरूरत है. गुरुवार को लोकभवन में CM के सामने जनसंख्या नीति का मसौदा पेश किया गया था.
CM के मुताबिक नई जनसंख्या नीति समय की मांग है. बता दें कि मौजूदा जनसंख्या नीति 2000-16 की अवधि पूरी हो चुकी है. लिहाजा, नई जनसंख्या नीति 2021 से 2030 तक के लिए जारी हो सकती है. 
ख़बरों की मानें तो इस नई पॉलिसी में परिवार नियोजन कार्यक्रम (Family Planning Program) के जरिए गर्भ निरोधक उपायों को बढ़ाए जाने की उम्मीद है. इसके अलावा, इसमें युवाओं के पोषण, स्वास्थ्य पर जोर तो दिया ही जाएगा, साथ ही बुजुर्गों की देखभाल के लिए व्यवस्था की जाएगी.

Uttar Pradesh

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या