नए इनकम टैक्स पोर्टल पर पहले ही दिन झेलनी पड़ी परेशानी, वित्त मंत्री ने Infosys से मांगा जवाब

Updated : Jun 09, 2021 00:05
|
Editorji News Desk

आयकर विभाग (Income Tax Department) की ओर से सोमवार रात नए इनकम टैक्स ई-फाइलिंग पोर्टल (New Income Tax e-filing Portal) को लॉन्च किया गया था. इस नए पोर्टल का मकसद तो ITR फाइल करने समेत टैक्स रिफंड की प्रक्रिया को आसान बनाने का था, लेकिन पहले ही दिन इसने कई टैक्सपेयर्स को काफी दिक्कतों में डाल दिया. इसे लेकर सोशल मीडिया पर भी खूब मजाक बना. लिहाजा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी इस मामले पर ट्वीट किया. उन्होंने इंफोसिस के को-फाउंडर नंदन नीलेकणि से इस बारे में जवाब भी मांगा.

बता दें कि नए ई-फाइलिंग पोर्टल को डिजाइन और मेंटेन करने की जिम्मेदारी आईटी कंपनी इन्फोसिस को दी गई है. ऐसे में वेबसाइट में आई खामियों को दूर करने के लिए वित्त मंत्री ने नीलेकणि से इस बारे में ध्यान देने को कहा है. उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इंफोसिस और श्री नीलेकणी “हमारे करदाताओं को प्रदान की जा रही सेवाओं की गुणवत्ता में निराश नहीं करेंगे.”

Income TaxITR

Recommended For You

editorji | बिज़नेस

Petrol Diesel Rates on July 05, 2024: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें हुईं अपडेट, चेक करें

editorji | भारत

Mukesh Ambani और Sonia Gandhi में क्या हुई बातचीत? मुलाकात के पीछे थी ये बड़ी वजह

editorji | बिज़नेस

Share Market की उड़ान जारी, लगातार दूसरे दिन बना ये बड़ा रिकॉर्ड

editorji | बिज़नेस

'Koo' होगा बंद, कंपनी के को-फाउंडर्स ने दी जानकारी

editorji | बिज़नेस

India में गरीबी घटकर 8.5 प्रतिशत पर आईः NCAER Study