Assam-Mizoram Dispute: तनाव का नया 'पुल' तैयार, असम-मिजोरम ने एक-दूसरे पर लगाए आरोप

Updated : Aug 23, 2021 08:18
|
Editorji News Desk

पूर्वोत्तर के दो राज्यों असम और मिजोरम (Assam and Mizoram) में फिर से तनाव पैदा हो गया है. असम का आरोप है कि मिजोरम ने उसके इलाके में पुल बनाने की कोशिश (Try To Build a Bridge) की तो मिजोरम की ओर से असम पुलिस पर निर्माण सामग्री की चोरी का मामला दर्ज कराया गया है.

दरअसल इस बार तनाव असम के हैलाकांडी (Hailakandi of Assam) इलाके में हुआ है. असम का आरोप है कि मिजोरम के कुछ मजदूर रामनाथपुर पुलिस थाना क्षेत्र के काचूरथाल में एक पुल का निर्माण करने के लिए पहुंचे. जिसे रामनाथपुर के थाना प्रभारी और उनके गश्ती दल ने रोक दिया. असम का आरोप है कि ये मिजोरम की ओर से अतिक्रमण की कोशिश है. मिजोरम की ओर से करीब 50 जवान मजदूरों के साथ पुल बनाने के लिए पहुंचे थे. ये बीते 5 अगस्त को हुए समझौते का उल्लंघन है.

ये भी पढ़ें:  Farmers Protest: पंजाब में अब गन्ना किसानों ने ब्लॉक किया हाइवे और रेलवे ट्रैक, सरकार को दिया अल्टीमेटम

दूसरी तरफ मिजोरम के कोलासिब (Mizoram's Kolasib) के उपायुक्त एच लालथलंगलियाना ने कहा कि असम पुलिस के जवान बैराबी कस्बे के पास जोफई में राज्य के क्षेत्र में घुस आए थे और उन्होंने शुक्रवार को पुल निर्माण स्थल से कथित रूप से लोहे के सरिये समेत कुछ निर्माण सामग्री चुरा ली.

AssamMizoramAssam BorderMizoram Border

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या