बरेली- अस्पतालों के चक्कर काटते रहे परिजन, बच्ची की हुई मौत

Updated : Jun 20, 2019 10:36
|
Editorji News Desk
यूपी के बरेली में सरकारी अस्पताल में लापरवाही की एक डरा देने वाली घटना सामने आई है. डॉक्टरों की लापरवाही ने एक पांच दिन की बच्ची की जान ले ली. बरेली के जिला अस्पताल व महिला अस्पताल के अधिकारी चार दिन की बीमार मासूम को भर्ती करने के बजाए एक-दूसरे के अस्पताल में दौड़ाते रहे. तीन घंटे तक पिता बच्ची के इलाज की भीख मांगता रहा, लेकिन किसी का दिल नहीं पसीजा. आखिरकार बच्ची ने पिता की गोद में ही दम तोड़ दिया. मामला संज्ञान में आते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाते हुए जिला अस्पताल के CMO को सस्पेंड कर दिया. उधर मृत बच्ची के परिजनों ने कोतवाली में दोनों डॉक्टरों के खिलाफ मामला दर्ज करने की तहरीर दी है.
बरेलीलापरवाहीसरकारी अस्पताल

Recommended For You