होंडा सिटी इंडियन मार्केट की पॉपुलर सेडान है. सबकुछ ठीक रहा तो बहुत जल्द आपको इसका नया अवतार देखने को मिल सकता है. कंपनी ने फिलहाल थाईलैंड में होंडा सिटी हैचबैक पेश कर दी है. स्पोर्टी लुक के लिए ब्लैक्ड आउट ग्रिल और डार्क क्रोम फिनिश दी गई है. इसके अलावा कार को एट्रैक्टिव बनाते हैं 16 इंच के अलॉय व्हील. Honda ने थाइलैंड में इस कार के तीन वेरिएंट S+, SV और RS को पेश किया है. प्राइस की बात करें तो थाइलैंड की मार्केट में सिटी हैचबैक की कीमत 14.59 लाख से 18.25 लाख रुपये के बीच है.