UN में नेपाली PM ने भी इशारों-इशारों मे उठाया सीमा विवाद का मुद्दा

Updated : Sep 26, 2020 16:53
|
Editorji News Desk

सीमा विवाद पर नेपाल के तेवर नरम नहीं पड़े हैं...यूएन महासभा की 75 वें सत्र के दौरान नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने किसी देश का नाम लिए बिना सीमा विवाद का मुद्दा उठाया है. यूएन के अपने संबोधन में ओली ने कहा कि नेपाल की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता की हिफाजत हमारी प्राथमिकता है लेकिन हम अपने पड़ोसियों से दोस्ताना संबंध रखना चाहते हैं. इसके अलावा पीएम केपी ओली ने दुनिया में फैल रहे कोरोना वायरस, गरीबी, हथियारों की दौड़, सीमा विवादों, आतंकवाद, व्यापार तनाव, वैश्विक असमानता जैसी चुनौतियों को लेकर भी अपनी बात कही.

 

नेपाल PMUNसीमा विवादकेपी शर्मा ओली

Recommended For You